India vs Sri Lanka 2nd ODI: दीपक चाहर ने नाबाद अर्धशतक ठोक श्रीलंका के जबड़े से छीन ली जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया। दीपक चाहर के नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार जीत हासिल की।इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज …

नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया। दीपक चाहर के नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार जीत हासिल की।इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेकर सीरीज अपने नाम कर ली है।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए। टीम की तरफ से चरिथ असलंका और अविष्का फर्नांडो ने फिफ्टी जड़ी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम एक समय 194 रन पर सात विकेट गवां चुकी थी। लेकिन दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार के बीच आठवें विकेट की शानदार साझेदारी ने मैच पलट दिया। दीपक चाहर ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 82 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए।

मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। अविष्का फर्नांडो और असलंका के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए। टीम इंडिया ने 276 रनों के लक्ष्य को 49.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 23 जुलाई को कोलंबो के इसी आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

संबंधित समाचार