यूपी: सीएम योगी से नियुक्ति पत्र पाकर नवचयनित आबकारी निरीक्षकों के खिल उठे चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराये जाने के लिये दृढ़ संकल्पित है। बुधवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्‍यम से चयनित 130 आबकारी निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्‍यमंत्री के हाथों से नियुक्ति पत्र पाकर आबकारी निरीक्षकों के चेहरे खिल उठे। नियुक्ति पत्र प्रदान करने …

लखनऊ। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराये जाने के लिये दृढ़ संकल्पित है। बुधवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्‍यम से चयनित 130 आबकारी निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्‍यमंत्री के हाथों से नियुक्ति पत्र पाकर आबकारी निरीक्षकों के चेहरे खिल उठे। नियुक्ति पत्र प्रदान करने के पश्‍चात मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने नवनियुक्‍त आबकारी निरीक्षकों को सम्‍बोधित करते हुए कहा गया कि सरकार की पारदर्शी, निष्‍पक्ष व समयबद्ध कार्यप्रणाली के कारण सरकारी विभागों में चयन की प्रक्रिया अब समय से पूर्ण हो रही है।

आबकारी एक अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण विभाग है, जो मादक वस्‍तुओं के अवैध व्‍यापार को रोकने के साथ-साथ राजस्‍व अर्जित कर प्रदेश के संसाधनों व विकास के कार्यों में सराहनीय योगदान करता है। विभागीय कार्य-कलापों में पारदर्शिता लाने और प्रदेश में उद्योगों को सहज,सुगम वातावरण उपलब्‍ध कराने के लिये इज आफ डूइं‍ग बिजनेस के तहत विभाग की ओर से शीरा अल्‍कोहल के उठान व वितरण की सम्‍पूर्ण प्रक्रिया को आनलाइन कर दिया गया है।

मदिरा व भांग की दुकानों का व्‍यवस्‍थापन आनलाइन ई-लाटरी प्रणाली से कराया जा रहा है। सरकार रोजगार के अवसर सृजित करने के लिये लगातार कदम उठा रही है, जिसके क्रम में प्रदेश में कई नई आसवनियॉं, सैनिटाइजर इकाईयॉं,माइक्रो ब्रिवरीज स्‍थापित की गयी है। मुख्‍यमंत्री ने सभी नवनियुक्‍त आबकारी निरीक्षकों को शासकीय सेवा में आने की बधाई दी गई साथ ही निष्‍पक्ष व पारदर्शी रहकर राजकीय दायित्‍वों का पूर्ण निष्‍ठा,लगन के साथ निर्वहन करने की आशा व्‍यक्‍त की गयी।

प्रदेश के कर राजस्‍व में आबकारी विभाग का दूसरा स्‍थान 

आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने विभाग को 130 आबकारी निरीक्षक प्रदान करने के लिये मुख्‍यमंत्री का आभार व्‍यक्‍त किया। नवनियुक्‍त आबकारी निरीक्षकों को सम्‍बोधित करते हुए बताया गया कि प्रदेश के कर राजस्‍व में आबकारी विभाग का दूसरा स्‍थान है, जो सरकार की पारदर्शी व निष्‍पक्ष नीति के कारण सम्‍भव हुआ है। देश में शीरा व अल्‍कोहल के उत्‍पादन में भी उत्‍तर प्रदेश प्रथम स्‍थान रखता है।

इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश भारत सरकार की कच्‍चे पेट्रोलियम पदाथों पर निर्भरता कम करने व गन्‍ना किसानों को गन्‍ना मूल्‍य के भुगतान की व्‍यवस्‍था सुदृढ़ करने के लिये पेट्रोल में एथनाल मिश्रित किये जाने में महत्‍वपूर्ण योगदान कर रहा है। एथनाल की आपूर्ति करने वाले प्रदेशों में उत्‍तर प्रदेश प्रथम स्‍थान पर है। सम्‍पूर्ण भारत की आपूर्ति का लगभग 34 प्रतिशत की आपूर्ति उत्‍तर प्रदेश से हो रही है। मुख्‍यमंत्री की प्रेरणा व अपर मुख्‍य सचिव के कुशल प्रबंधन से प्रदेश में 97 इकाईयों को अल्‍कोहलयुक्‍त सैनिटाइजर उत्‍पादन की अनुमति प्रदान कर कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु सैनिटाइजर का रिकार्ड उत्‍पादन कराया गया।

संबंधित समाचार