शाहजहांपुर: करंट लगने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले के ग्राम पंचायत नूरपूर करही में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब बिजली सही करने के दौरान करंट से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव को देख कोहराम मच गया। लोगों की आंखों से आंसुओं का दरियां बह निकला। नाते-रिश्तेदारों ने सभी को संभाला। क्षेत्र …
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले के ग्राम पंचायत नूरपूर करही में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब बिजली सही करने के दौरान करंट से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव को देख कोहराम मच गया। लोगों की आंखों से आंसुओं का दरियां बह निकला। नाते-रिश्तेदारों ने सभी को संभाला। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नूरपूर करही ग्राम मझरा में भगवान सहाय के घर पर लाइट नहीं आ रही थी। उनका 18 बर्षीय बेटा शिवकुमार बिजली सही करने के लिए छत पर गया।
इसी दौरान केबिल शॉट होने की वजह से शिवकुमार को करंट लग गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी चीख सुन परिवार के लोग दौड़ पड़े। शिवकुमार को नगर के निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने शिवकुमार का चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि भगवान सहाय के चार बेटों में शिवकुमार तीसरे नंबर पर था।
