बरेली: सेवानिवृत्त एसडीएम की बेटी से दहेज में मांगे 50 लाख
बरेली, अमृत विचार। पांच साल पहले हुई सेवानिवृत्त एसडीएम की बेटी से शादी के बाद ससुरालियों ने बतौर दहेज 50 लाख रुपये की मांग रखी। पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहित को मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देते हुए तीन साल पहले घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने पति समेत …
बरेली, अमृत विचार। पांच साल पहले हुई सेवानिवृत्त एसडीएम की बेटी से शादी के बाद ससुरालियों ने बतौर दहेज 50 लाख रुपये की मांग रखी। पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहित को मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देते हुए तीन साल पहले घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
बरादरी क्षेत्र के रहने वाले सेवानिवृत्त एसडीएम प्रदीप कुमार दुबे की बेटी वत्सला दुबे की शादी फरवरी 2016 में कैंट क्षेत्र के नकटिया निवासी निशांत अवस्थी से हुई थी। युवती ने बताया कि शादी के समय पिता एसडीएम के पद पर थे। शादी में पिता ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किया था। युवती जब ससुराल पहुंची तो पति ने दहेज में मिली कार को लेकर ताने मारना शुरू कर दिया और 20 लाख कीमत की कार मिलने की बात कही। युवती का आरोप है कि पिता के एसडीएम होने की वजह से उसकी सास ने दहेज में 50 लाख रुपयों की मांग की। रुपये मिलने के बाद ही सास ने बहू स्वीकारने की बात कही।
काफी समय तक मांग पूरी न होने से सास व ननदों ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। युवती ने बताया कि पति अपनी बहन के घर साहिबाबाद में रहकर नोएडा में नौकरी करते थे। उन्हीं के कहने पर ससुराली युवती को प्रताड़ित करते थे।
दिसंबर 2017 को ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया, तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। पिता के काफी समझाने के बाद भी ससुराल वाले बिना 50 लाख की मांग पूरी न करने पर रखने को तैयार नहीं हैं। युवती की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने पति, सास पुष्पलता, ननद निमिषा कालीरमन व श्वेता शर्मा उर्फ मीनू और नंदोई अनिल कालीरमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
