गुड न्यूज : अब मुरादाबाद में भी दौड़ सकेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। देर से ही सही लेकिन मुरादाबाद महानगर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की अनुमति मिल गई है। प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 14 महानगरों का चयन किया है। जिसमें मुरादाबाद भी शामिल हैं, यह अनुमति मिलने के बाद 25 बसों के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। जबकि …

मुरादाबाद, अमृत विचार। देर से ही सही लेकिन मुरादाबाद महानगर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की अनुमति मिल गई है। प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 14 महानगरों का चयन किया है। जिसमें मुरादाबाद भी शामिल हैं, यह अनुमति मिलने के बाद 25 बसों के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। जबकि पूरे प्रदेश में करीब 700 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए शासन ने संचालक को अनुदान देने की भी घोषणा की है। यह जानकारी मिलने के बाद निगम अफसर भी एक्टिव हो गए हैं। शासन के इस फैसले से महानगर में बढ़ रहे प्रदूषण के अलावा जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।

वर्ष 2018 में मुरादाबाद महानगर को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया था। इसके बाद नमामि गंगे व अमृत योजना के तहत महानगर का कायाकल्प करने की कवायद तेज हो गई थी। इसी के तहत महानगर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट की निगम अफसरों ने तलाश शुरू कर दी थी। सम्भल रोड पर नए आरटीओ आफिस के अलावा दो स्थानों को चार्जिंग प्वाइंट के रूप में काफी हद तक विकसित भी कर लिया गया था।

कोरोना के कारण प्रोजेक्ट शुरू करने में हुई देरी
महानगर के विकास के लिए शुरू किए गए प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ते उससे पहले ही कोरोना ने पूरे देश को अपनी जद में ले लिया। लिहाजा अधिकतर विकास कार्यो की रफ्तार काफी सुस्त हो गई। यही वजह है इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रोजेक्ट भी अधर में लटक गया। देरी की वजह से आलम यह हो गया कि निगम द्वारा बनाए गए चार्जिंग प्वाइंट भी अवैध कब्जे का शिकार होने लगे। लेकिन अब लाकडाउन में छूट मिलने के बाद शासन ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। मुरादाबाद के साथ प्रदेश के 14 महानगरों में बसों का संचालन शुरू करने की अनुमति दे दी है। शासन ने पहले चरण में जहां पूरे प्रदेश में 700 तो वहीं मुरादाबााद में 25 बसों के संचालन की अनुमति दी है। शासन से संदेश मिलने के बाद स्थानीय निगम अफसरों ने चार्जिंग प्वाइंट पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवाने की पहल शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार