बरेली: बहलाकर ले गए युवक तो किसी ने जताई अपहरण की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के दो इलाकों से एक किशोरी और एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों मामले में पुलिस ने करीब छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ बारादरी क्षेत्र की एक किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए …

बरेली, अमृत विचार। शहर के दो इलाकों से एक किशोरी और एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों मामले में पुलिस ने करीब छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ बारादरी क्षेत्र की एक किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए परिजन ने पुलिस में शिकायत की है।

सुभाष नगर थानाक्षेत्र की एक महिला ने बेटी के घर से लापता होने पर पुलिस से शिकायत की। महिला का कहना है कि 20 जुलाई को 14 वर्षीय बेटी को इलाके का ही शिवम सक्सेना बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

वहीं थानाक्षेत्र कैंट की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 15 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे वह घर में सो रही थी। तभी गांव का शानू और उसका जीजा, शाकिर, मुशाहिद और इरफान घर में घुसे। सभी लोग 21 वर्षीय बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गए। महिला ने बताया कि घटना के समय पति व बेटा घर से बाहर गए थे। पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

लापता सलोनी

लापता किशोरी के अपहरण की जताई आशंका
बारादरी क्षेत्र के गंगापुर निवासी राकेश ने बताया कि गुरुवार को 13 वर्षीय बेटी सलोनी कॉफी खरीदने के लिए दुकान पर गई थी। काफी देर तक किशोरी के वापस न आने पर परिजन चिंतित हो उठे। आसपास के घरों में तलाश करने पर किशोरी का कोई पता नहीं चला तो बारादरी पुलिस से किशोरी के लापता होने की शिकायत कर अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म