Tokyo Olympics: उद्घाटन समारोह में दम दिखाएगी भारतीय वायुसेना, ये पांच जवान लहराएंगे तिरंगा
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पांच कर्मी शुक्रवार से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय दल का हिस्सा हैं, जो 23 जुलाई को होने वाले इस समारोह में भाग लेंगे। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने गुरुवार को बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि उद्घाटन …
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पांच कर्मी शुक्रवार से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय दल का हिस्सा हैं, जो 23 जुलाई को होने वाले इस समारोह में भाग लेंगे। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने गुरुवार को बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि उद्घाटन समारोह भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे से शुरू होगा।
भारतीय वायु सेना से जारी विज्ञप्ति में गुरुवार को बताया गया कि सर्जेंट शिवपाल सिंह, सर्जेंट नूह निर्मल टॉम, जूनियर वारंट अधिकारी दीपक कुमार और कॉर्पोरल एलेक्स एंथोनी अलग-अलग इवेंट में अपना दम दिखाएंगे। इसमें सार्जेंट शिवपाल सिंह (भाला फेंक), सार्जेंट नूह निर्मल टॉम (चार गुणा 400 मिश्रित रिले टीम) , जूनियर वारंट अधिकारी दीपक कुमार (10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी) और कॉर्पोरल एलेक्स एंथोनी (चार गुणा 400 मिश्रित रिले टीम) खिलाड़ी के रूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि मास्टर वारंट अधिकारी अशोक कुमार कुश्ती स्पर्धाओं में रेफरी होंगे।
अशोक कुमार पहले भारतीय रेफरी हैं जो लगातार दो ओलंपिक खेलों में रेफरी की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, ” आईएएफ को तोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल में पांच वायु योद्धाओं (चार प्रतिस्पर्धी और एक रेफरी के रूप में) के शामिल होने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। ऐसा 25 वर्षों के अंतराल पर हो रहा है।”
आगे कहा, ‘भारतीय वायुसेना को टोक्यो ओलंपिक 2021 लिए भारतीय दल में पांच वायुसेना कर्मियों (चार प्रतिस्पर्धी और एक रेफरी के रूप में) के शामिल होने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। ऐसा 25 साल के अंतराल पर हो रहा है।’
