शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे लुढ़का
मुंबई। अमेरिकी मुद्रा की तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 74.58 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.55 पर खुला और फिर 74.58 तक गिर गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट …
मुंबई। अमेरिकी मुद्रा की तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 74.58 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.55 पर खुला और फिर 74.58 तक गिर गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.46 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 92.87 पर था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत गिरकर 73.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
इसे भी पढ़ें….
