संभल: यात्री शेड में मिला साधु का शव, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सौंधन, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र में एक साधु की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गुरुवार को साधु का शव यात्री शेड में मिलने की पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने साधु का शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हयातनगर थाना क्षेत्र में …

सौंधन, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र में एक साधु की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गुरुवार को साधु का शव यात्री शेड में मिलने की पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने साधु का शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हयातनगर थाना क्षेत्र में संभल-गवां मार्ग के किनारे खिरनी तिराहे के पास में यात्री शेड में एक साधु का शव पड़ा मिला। गुरुवार सुबह के समय में दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए आए तो दुकानदारों ने साधु का शव यात्री शेड में पड़ा देखा। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने साधु के पास आधार कार्ड देखा तो लेकिन साधु के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। साधु के शव को देखने के वाले लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने साधु के शव की शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार