संभल: भूमि विवाद में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
संभल/कैलादेवी, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो लोगों में 12 वर्ष से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। बुधवार शाम को युवक अपने नलकूप पर गया। वहीं देर रात में घर को वापस लौट रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में युवक को रोककर पेट …
संभल/कैलादेवी, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो लोगों में 12 वर्ष से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। बुधवार शाम को युवक अपने नलकूप पर गया। वहीं देर रात में घर को वापस लौट रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में युवक को रोककर पेट में गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी युवक के गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
घायल ने अपने भाई को फोन करके सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गये। पीआरवी डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डाक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
हयातनगर थाना क्षेत्र गांव बिचपुरी निवासी भोले उर्फ धर्मवीर पुत्र जगपाल और लहरशीश गांव निवासी क्रेशपाल और हुकम सिंह में जमीन को लेकर पिछले बारह वर्ष से रंजिश चली आ रही है। बुधवार से पहले भी कई बार मारपीट जैसी घटनाएं घट चुकी हैं। बुधवार शाम के समय में भोले उर्फ धर्मवीर अपने खेत में नलकूप पर गया था। भोले उर्फ धर्मवीर शाम के समय में खेत से घर को वापस लौट रहा था।
भोले उर्फ धर्मवीर ने बताया कि क्रेशपाल और हुकम सिंह ने गोली मारी है। गोली मारने वाले आरोपी मौके से भाग गए। घायल युवक ने अपने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजन खेत की ओर दौड़े तो घायल युवक खेत से दूर रास्ते में जमीन पर पड़ा चीख रहा था।
परिजनों ने पीआरवी डायल 112 को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीआरवी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भिजवाय। डाक्टर ने घायल की हालत नाजुक देखी तो हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने थाना में पुलिस को तहरीर दे दी है।
