रूस की ओलंपिक तीरंदाज टोक्यो की गर्मी में हुई बेहोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। रूसी तीरंदाज स्वेतलाना गोम्बोएवा शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में प्रतियोगिता के दौरान भीषण गर्मी में बेहोश हो गयी। रूसी ओलंपिक समिति द्वारा जारी बयान में कोच स्टानिस्लाव पोपोव ने कहा कि क्वालीफाइंग दौर पूरा करने के तुरंत बाद गोम्बोएवा अचेत होकर गिर गयी। इसके बाद चिकित्सा कर्मचारियों ने उनकी मदद की। रूस के कोच …

टोक्यो। रूसी तीरंदाज स्वेतलाना गोम्बोएवा शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में प्रतियोगिता के दौरान भीषण गर्मी में बेहोश हो गयी। रूसी ओलंपिक समिति द्वारा जारी बयान में कोच स्टानिस्लाव पोपोव ने कहा कि क्वालीफाइंग दौर पूरा करने के तुरंत बाद गोम्बोएवा अचेत होकर गिर गयी।

इसके बाद चिकित्सा कर्मचारियों ने उनकी मदद की। रूस के कोच ने कहा, ” मेरे सामने पहली बार ऐसा कुछ हुआ है।” उन्होंने कहा, ” इससे पहले  व्लादिवोस्तोक में जहां हम अभ्यास कर रहे थे वहां भी ऐसी ही गर्मी थी लेकिन यहां नमी बहुत ज्यादा है।”

टीम की उनकी साथी केन्सिया पेरोवा ने कहा कि वह एक अन्य खिलाड़ी के साथ अपने नतीजे पर चर्चा कर रही थीं जब उन्हें पता चला कि गोम्बोएवा अचेत होकर गिर गयी थी। पेरोवा ने कहा, ” यह शायद हीटस्ट्रोक (लू लगने जैसी स्थिति) के कारण हुआ।” गोम्बोएवा शुक्रवार को 64 महिला तीरंदाजों के क्वालीफिकेशन में 45वें स्थान पर रही।

संबंधित समाचार