कन्नौज: विवाहिता ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज नवविवाहिता ने ससुराली जनों पर दहेज की मांग एवं मारपीट कर घर से निकाल जाने का आरोप लगाकर सदर कोतवाली में तहरीर दी है जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र अमरोली गांव निवासी रानी पुत्री कृष्ण कुमार ने बताया है कि विगत एक वर्ष पूर्व शादी सदर कोतवाली क्षेत्र बीचजपुरिया निवासी ओम जी …

कन्नौज। कन्नौज नवविवाहिता ने ससुराली जनों पर दहेज की मांग एवं मारपीट कर घर से निकाल जाने का आरोप लगाकर सदर कोतवाली में तहरीर दी है जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र अमरोली गांव निवासी रानी पुत्री कृष्ण कुमार ने बताया है कि विगत एक वर्ष पूर्व शादी सदर कोतवाली क्षेत्र बीचजपुरिया निवासी ओम जी पुत्र सुबोध के साथ हुई थी।

शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था लेकिन ससुरारी जन दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे 22 जुलाई को ससुर सुबोध, सास कमलेश, ननंद शिवा, देवर सुरेश, पति ओमजी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार