शाहजहांपुर: सड़क हादसे में पिता-दो पुत्रों समेत पांच की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कोला पुल के पास शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित टीयूवी कार ने मोपेड और फिर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक और मोपेड में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें पिता व दो पुत्र शामिल हैं। वहीं दो व्यक्ति …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कोला पुल के पास शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित टीयूवी कार ने मोपेड और फिर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक और मोपेड में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें पिता व दो पुत्र शामिल हैं। वहीं दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की बाद में मौत हो गई।

सगंज के सिड़पुरा के गांव नगला भदौरिया के रहने वाले राजेंद्र (60), उनके दो बेटे जितेंद्र (30), मनोज (22) व तीन अन्य लोगों के साथ शाहजहांपुर की ओर से कासगंज जा रहे थे। बाइक और मोपेड पर तीन-तीन लोग सवार थे। कोलापुल के पास जलालाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले मोपेड को टक्कर मारी, फिर बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में चली गई। हादसे के बाद कार में सवार लोग भाग गए। मौके पर ही राजेंद्र, जितेंद्र, मनोज व एक अज्ञात की मौत हो गई।

मिर्जापुर थाने की पुलिस ने दो घायलों को मिर्जापुर सीएचसी भेजा। जहसं एक ने दम तोड़ दिया। वह जितेंद्र के ससुर मेहरमई कुखली निवासी दिवारी लाल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं और शादी के लिए लड़की देखकर घर लौट रहे थे। कार शाहजहांपुर केअरुण के नाम रजिस्टर्ड है। एसपी एस आनंद ने बताया कि कार चालक का पता लगाया जा रहा है। एक मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार