गोरखपुर: भतीजे ने चाचा की चाकुओं से गोदकर की हत्या, जानें क्या थी वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गोरखपुर जिले से आज शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां दोपहर भतीजे ने अपने ही चाचा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना झंगहा इलाके जमरू गांव की है। वहीं …

गोरखपुर। गोरखपुर जिले से आज शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां दोपहर भतीजे ने अपने ही चाचा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना झंगहा इलाके जमरू गांव की है। वहीं हत्या के बाद आरोपी भतीजा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है। शुरूआती पूछताछ में पुलिस को जो जानकारी मिली है। उसके मुताबिक झंगहा इलाके के जमरू निवासी रामलखन यादव और उनके भाई हरिनारायण यादव का जमीनी विवाद चल रहा है।

हालांकि दोनों भाईयों का परिवार गांव में एक साथ ही रहता है। शुक्रवार की दोपहर करीब 1.30 बजे किसी बात को लेकर दोनों भाईयों में आपस में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान रामलखन के बेटे चंद्रकेश ने अपने 55 वर्षिय चाचा हरि नारायण की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि कुछ दिन पहले चंद्रकेश के पिता की मौत हो गई थी। चंद्रकेश को शक है कि जमीन के लालच में हमारे चाचा ने हमारे पिता की हत्या कर दी है। उसी के वजह से इन्हीं बातों को लेकर चाचा भतीजे में विवाद हुआ।भतीजे ने मौका देखकर चाचा की हत्या कर दी। अब कारण जो भी हो, आरोपी फरार है। टीम गठित कर दी गई है। पुलिस बहुत ही जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार जल्द ही हमारी पुलिस कर लेगी।

संबंधित समाचार