रामपुर: डीसीएम और कार की भिड़ंत, 6 लोगों की मौत
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर बाईपास पर शनिवार दोपहर को डीसीएम और कार की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दूल्हा और दुल्हन समेत 6 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर रूप …
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर बाईपास पर शनिवार दोपहर को डीसीएम और कार की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दूल्हा और दुल्हन समेत 6 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर रूप से घायल दुल्हन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई शनिवार की शाम परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन समेत 6 शवों को देखकर कोहराम मच गया।
नोएडा के थाना रज्जूपुर के ग्राम अस्सीपुर निवासी दूल्हा धीरज अपनी चाची कुसुम, जीजा भीम सिंह, चचाजाद भाई बब्लू और कार चालक राहुल के साथ 23 जुलाई को बारात लेकर जनपद बहराइच के गांव शनेखानपुर गया था। शादी के बाद वह शुक्रवार रात को दुल्हन रिंकी को लेकर बहराइच से नोएडा जा रहा था।
अजीतपुर बाईपास के पर डीसीएम से भिड़ंत होने पर ईको कार सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर जाम लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह से कार में सवार लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां तीन को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जबकि महिला सहित तीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया कि मृतक गौतमबुद्ध नगर के थाना रज्जूपुरा के ग्राम अस्सीपुर निवासी हैं मृतकों के परिजन शनिवार की शाम जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।
