यूईए ने भारत, बंगलादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका से उड़ानों का निलंबन 28 जुलाई तक बढ़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने भारत, बंगलादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका से दुबई के लिए उड़ानों के निलंबन की अवधि 28 जुलाई तक बढ़ा दी है। यूएई एयरलाइन ने शुक्रवार को जारी परामर्श में कहा कि पिछले 14 दिनों में भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश और श्रीलंका की यात्रा करने वाले यात्रियों को यूएई की यात्रा …

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने भारत, बंगलादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका से दुबई के लिए उड़ानों के निलंबन की अवधि 28 जुलाई तक बढ़ा दी है।

यूएई एयरलाइन ने शुक्रवार को जारी परामर्श में कहा कि पिछले 14 दिनों में भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश और श्रीलंका की यात्रा करने वाले यात्रियों को यूएई की यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यूएई के नागरिकों, गोल्डन वीजा धारकों और राजनयिक मिशन के सदस्यों को इस कोविड प्रोटोकॉल से छूट दी गई है।

संबंधित समाचार