पीलीभीत: बाइक से होटल पहुंचा युगल, कमरे में गया और कुछ देर बाद… महिला की मिली लाश
पीलीभीत, अमृत विचार। शहर के छतरी चौराहे पर कुमार होटल में शुक्रवार की शाम बाइक से एक महिला व एक युवक आए थे। किराए पर रूम लेने के लिए जब उनसे आईडी मांगी गई तो युवक ने अपनी आईडी की फोटो कॉपी दे दी, लेकिन महिला की आईडी मोबाइल पर दिखाकर फोटो स्टेट देने का …
पीलीभीत, अमृत विचार। शहर के छतरी चौराहे पर कुमार होटल में शुक्रवार की शाम बाइक से एक महिला व एक युवक आए थे। किराए पर रूम लेने के लिए जब उनसे आईडी मांगी गई तो युवक ने अपनी आईडी की फोटो कॉपी दे दी, लेकिन महिला की आईडी मोबाइल पर दिखाकर फोटो स्टेट देने का कहा। इस बीच रूम खोल दिया गया और दोनों लोग रूम में चले गए।
कुछ देर बाद युवक कमरे से निकला और महिला की आईडी की फोटो स्टेट कराकर देने की बात कह कर होटल से चला गया। काफी देर तक युवक नहीं आया तो रूम सर्विस कर्मी ने खिड़की से कमरे में झांकर देखा तो वह दंग रह गया। महिला बेसुध पड़ी थी।

घटना की सूचना पर प्रभारी एसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम सिंह, सदर कोतवाल अतर सिंह, सुनगढ़ी कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी समेत खासी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसपी के निर्देश पर तत्काल फॉरेंसिक फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड पहुंचा। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ा गया। महिला पुलिस कर्मियों ने अंदर जाकर देखा तो कमरे में महिला मृत अवस्था में थी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
