रायबरेली: युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवन लीला, सदमें में परिजन
रायबरेली। उचाहार कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर मजरे होरैशा गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने कमरे के अंदर पंखे से सहारे फांसी लगाकल जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव मे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी राकेश …
रायबरेली। उचाहार कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर मजरे होरैशा गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने कमरे के अंदर पंखे से सहारे फांसी लगाकल जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव मे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र सहदेव 48 वर्ष गांव में ही रहता था। उसकी पत्नी बेटे के पास अम्बेदकर नगर गयी थी। वह घर पर अकेला था बताते हैं कि शुक्रवार की रात में उसने कमरे के अंदर पंखे के हुक मे रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी।
सुबह देर तक उसके बाहर न निकलने पर पड़ोसियों ने छत से अंदर देखा तो उसका शव लटक रहा था। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया और कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव पीएम को भेजा गया है।
