बदायूं: चुनावी रंजिश में फायरिंग, प्रधान समेत आठ पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंवरगांव/बदायूं, अमृत विचार। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में पंचायती चुनाव की रंजिश को लेकर शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गांव में सुबह लगभग सात बजे खुलेआम फायरिंग की गई। पुलिस ने प्रधान समेत दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हाल में ही हुए पंचायती चुनाव में …

कुंवरगांव/बदायूं, अमृत विचार। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में पंचायती चुनाव की रंजिश को लेकर शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गांव में सुबह लगभग सात बजे खुलेआम फायरिंग की गई। पुलिस ने प्रधान समेत दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हाल में ही हुए पंचायती चुनाव में नईम चौधरी ओर शहंशाह आलम प्रत्याशी थे। शहंशाह आलम ग्राम प्रधान निर्वाचित हो गए। चुनाव के बाद से नईम चौधरी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शहंशाह आलम के समर्थक शराफत के भाई रहीशुल से वोट न देने के कारण विवाद चल रहा था। अक्सर ही विवाद होता रहता था। गुरुवार को दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ था।

बंदूक लिए युवक (बाएं)। विडियो ग्रैब

नईम चौधरी के पक्ष के युवक फैजल का तमंचा लहराते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने 151 में उसका चालान किया था। नईम चौधरी ने तहरीर देते हुए बताया कि प्रधान पक्ष के लड़के कई दिनों से फेसबुक पर गालियां देते हुए टिप्पणी कर रहे थे। जिसको लेकर शनिवार को सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फायरिंग की गई।

ग्रामीणों के अनुसार कई राउंड फायर किए गए। एक पक्ष के युवक का फायरिंग करता वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक पक्ष के रहीसुल, नईम, नवावुल, हवीवुल और दूसरे पक्ष के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शहंशाह आलम, अलफाक, मुर्शीद, शादाब पर मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी रविकरन सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार को सुबह के समय दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के चार-चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार