Rain Storm: महाराष्ट्र के सतारा जिले में बारिश का कहर, दो जगह भुस्खलन में मलबे में दबे मकान, 13 शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा जिले में दो भूस्खलन स्थलों से करीब 13 शव बरामद किये गए हैं। हालांकि, कुछ लोग अब भी लापता हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार शाम यह जानकारी दी। जिलाधिकारी शेखर सिंह ने बताया कि जिले के भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने पर अंबेघर गांव में चार या पांच …

पुणे। पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा जिले में दो भूस्खलन स्थलों से करीब 13 शव बरामद किये गए हैं। हालांकि, कुछ लोग अब भी लापता हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार शाम यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी शेखर सिंह ने बताया कि जिले के भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने पर अंबेघर गांव में चार या पांच मकान मलबे में दब गए हैं और वहां से अब तक 11 शव निकाले जा चुके हैं तथा कम से कम चार लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि ढोकवाले गांव में भूस्खलन स्थल से दो शव निकाले गए हैं जबकि मीरगांव में अब तक कोई भी शव नहीं मिला है।

राहत व बचाव कार्य में जुटे लोग

पाटन तहसील में स्थित इन तीन गांवों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को भूस्खलन हुआ था। प्रशासन ने पहले कहा था कि कुल 30 लोग लापता हैं जिनमें अंबेघर गांव के 16 और मीरगांव के 10 लोग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने कहा कि स्थानीय पुलिस, स्थानीय बाशिंदों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

संबंधित समाचार