देवरिया: मुख्यमंत्री योगी ने किया मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में निर्माणाधीन महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान एएनटीई रुम, हिस्टोलाजी लैब, ट्यूटर कक्ष, बायोकेमिस्ट्री लैब, लेक्चर रुम आदि का निरीक्षण किए। उन्होंने कार्यो पर सन्तोष जताते हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर, फर्नीचर …

देवरिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में निर्माणाधीन महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान एएनटीई रुम, हिस्टोलाजी लैब, ट्यूटर कक्ष, बायोकेमिस्ट्री लैब, लेक्चर रुम आदि का निरीक्षण किए। उन्होंने कार्यो पर सन्तोष जताते हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर, फर्नीचर सहित अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति शीघ्रता से सुनिश्चित कर लेंने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया और कहा कि इसमें कहीं कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसके उपरान्त अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यो एवं संसाधनो, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि की उपलब्धताओं की समीक्षा कार्यदायी संस्थाओं आदि के साथ किए और उन्हे भी आवश्यक निर्देश दिए। मेडिकल कालेज परिसर में उन्होने वृक्षारोपण भी किया। तदउपरान्त मीडिया से मुखातिब हुए।

मुख्यमंत्री ने मीडिया वार्ता में कहा कि देवरिया में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत इस सत्र में ही महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्रवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले सत्र की पढ़ाई के लिए सभी तैयारियां पूर्ण है। एनएमसी से अप्रुवल प्राप्त होते ही प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के 9 मेडिकल कालेज का शुभारम्भ कार्य सम्पन्न होगा, जो प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत व राज्य सरकार के स्वयं के संसाधनों से मेडिकल कालेज में शिक्षण कार्य प्रारम्भ होगा।

इसके पहले कोई मेडिकल कालेज की कल्पना भी नहीं करता था। हम सब आभारी है प्रधानमंत्री जी का, जो बेतहतरीन स्वास्थ्य सुविधा के लिए नया अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश में आजादी के 70 वर्षो तक कुल 12 मेडिकल कालेज बने थे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार द्वारा अपने संसाधनो से 32 मेडिकल कालेज स्थापित हो चुके हैं। स्वास्थ्य सुविधायें भी आम जन को उपलब्ध हो रही है। वर्ष 2021-22 में 14 नये मेडिकल कालेज बनाए जायेगें, इसके लिए बजट का प्राविधान भी कर लिया गया है।

16 जनपदों में जहां मेडिकल कालेज नहीं हैं, उनमें भी पीपी मोड में एक नई कार्य योजना बनायी जा रही है और अगले 6 माहो में मेडिकल कालेज स्थापित करने की कार्य योजना बनायी जा रही है। प्रदेश के सभी 75 जनपद मेडिकल कालेज से आच्छादित किए जायेगें। विगत वर्षो मे 2 एम्स गोरखपुर व रायबरेली में भी शुरुआत हो चुकी है। गोरखपुर एम्स का शुभारम्भ अक्टूबर माह में प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। एम्स चिकित्सा सेवा की विश्वसनीय संस्थान है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिलेगी। देवरिया एवं सिद्धार्थनगर में शीघ्र ही मेडिकल कालेज में पढाई शुरु होगी। बस्ती में गत सत्र से पढाई प्रारम्भ है। कुशीनगर में वर्ष 2021-22 में मेडिकल कालेज स्वीकृत व इसके लिए धन आवंटन किया गया है। बलरामपुर, गोंडा, बहराईच, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली आदि जनपदों में नये मेडिकल कालेज की श्रृंखला खडी की गयी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज