हरदोई: प्रेमी युगल का मिला शव, मचा हड़कम्प, जानें परिजनों ने क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई थानाक्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल के शव मिलने से हड़कम्प मच गया। परिजनों के अनुसार एक शव कमरे के अंदर दूसरा शव घर के बाह मिला। घटना के बारे में बताया जाता है कि प्रेमी ने सो रही प्रेमिका को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद खुद …

हरदोई। हरदोई थानाक्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल के शव मिलने से हड़कम्प मच गया। परिजनों के अनुसार एक शव कमरे के अंदर दूसरा शव घर के बाह मिला। घटना के बारे में बताया जाता है कि प्रेमी ने सो रही प्रेमिका को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद खुद को चाकुओं से गोदकर आत्महत्या कर ली।

दोनों को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लड़की के परिजनों ने बताया कि प्रेमी रिश्ते में प्रेमिका के पिता का मौसेरा भाई था। जिसको लेकर दोनों की शादी के लिए परिजन राजी नहीं थे। एकतरफा प्रेम के चक्कर में कई बार युवक फोन कर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। अनिल कुमार एएसपी (पूर्वी) व सीओ बिलग्राम विशाल यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

संबंधित समाचार