बरेली: हाईस्पीड इंटरनेट की जिम्मेदारी प्राइवेट वेंडरों के हाथ!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अपने ही कर्मचारियों को जोड़ने में असफल रहा कनेक्टिंग इंडिया’ टैगलाइन के साथ देशवासियों को विशाल सूचना तंत्र मुहैया कराने वाला भारत दूर संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अस्तित्व बचाने व राजस्व बढ़ाने के लिए प्राइवेट वेंडरों का सहारा लिया है। विभाग अब कनेक्शन धारकों को ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से हाईस्पीड …

बरेली, अमृत विचार। अपने ही कर्मचारियों को जोड़ने में असफल रहा कनेक्टिंग इंडिया’ टैगलाइन के साथ देशवासियों को विशाल सूचना तंत्र मुहैया कराने वाला भारत दूर संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अस्तित्व बचाने व राजस्व बढ़ाने के लिए प्राइवेट वेंडरों का सहारा लिया है। विभाग अब कनेक्शन धारकों को ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से हाईस्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए कनेक्शन भी बंटना शुरू हो गए हैं।

दरअसल पिछले कई सालों से घाटे में चल रहे बीएसएनएल ने पिछले साल इससे उबरने के लिए वीआरएस योजना लागू की थी। इस दौरान बरेली में तैनात 342 में 177 अफसर और कर्मचारियों ने वीआरएस लिया था। इसके बाद से सिस्टम गड़बड़ाने लगा और राजस्व भी घटने लगा।

प्रतिस्पर्धा के दौर में इसमें सुधार लाने एवं राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर संचार सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारी अब गंभीर हैं। इसके चलते टीआईपी यानी टेलीकॉम इंफ्रा स्ट्राचर प्रोवाइडर के माध्यम से ग्राहकों को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए प्राइवेट वेंडरों से एग्रीमेंट भी शुरू कर दिया गया है।

ये प्राइवेट वेंडर अपने-अपने क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर केबल डालेंगे और ग्राहकों को कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ ही मॉडम लगाएंगे। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर मरम्मत भी करेंगे। ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। कनेक्शन जारी कराने के बाद इसकी बिलिंग बीएसएनएल ही करेगा, जबकि इसकी बसूली प्राइवेट वेंडर करेंगे। हालांकि अफसरों को कहना है कि इसकी ऑनलाइन भुगतान की भी व्यवस्था है।

प्रोवाइडरों को निर्धारित कमीशन
बीएसएनएल प्राइवेट प्रोवाइडरों को निर्धारित कमीशन दे रहा है। जितना अधिक वे कार्य करेंगे, उतना अधिक लाभ उनको होगा। जनपद में करीब आठ लाख रुपये से अधिक की बिलिंग हो रही है। ग्राहकों के लिए अलग-अलग प्लान हैं। सरकारी विभागों में भी कनेक्शन के साथ इंटरनेट सेवा की जानकारी के लिए अफसरों के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है।

यहां दिए जा रहे कनेक्शन
टेलीकॉम इंफ्रा स्ट्रक्चर प्रोवाइडर के माध्यम शहर के आवास विकास, राजेंद्र नगर, कैंट, सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन आदि क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसके अलावा भी कई जगह पर कनेक्शन बांटे जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार इस सेवा का लाभ करीब एक हजार लोग उठा रहे हैं। उन्हें बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

महाप्रबंधक, बीएसएनएल अनिल गंगवार ने बताया कि स्टाफ की कमी और राजस्व बढ़ाने के चलते प्राइवेट वेंडरों को इस योजना में शामिल किया गया है। इनके जरिये बड़ी संख्या में लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल रही है। शहरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कनेक्शन के लिए आवेदन किए गए हैं। जल्द ही पूरे जनपद में यह सेवा प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा