बरेली: सड़क हादसे में बुजुर्ग सर्राफा कारीगर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सड़क हादसे में बुजुर्ग सर्राफा कारीगर की मौत हो गई। सेटेलाइट की ओर से आ रहे टेंपो ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बताया जा रहा कि टेंपो की टक्कर लगने के बाद बजुर्ग पहियों के नीचे आ गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजन बुजुर्ग को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें …

बरेली, अमृत विचार। सड़क हादसे में बुजुर्ग सर्राफा कारीगर की मौत हो गई। सेटेलाइट की ओर से आ रहे टेंपो ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बताया जा रहा कि टेंपो की टक्कर लगने के बाद बजुर्ग पहियों के नीचे आ गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजन बुजुर्ग को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मोहन लाल वर्मा(70) मां वैष्णो पुरम कॉलोनी बारादरी में रहते थे। बेटे अजय वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे पिता पीलीभीत बाईपास स्थित कॉलोनी के गेट पर खड़े थे। उसी समय सेटेलाइट की ओर से टेंपो आ रहा था। तेज रफ्तार टेंपो ने पिता को टक्कर मार दी।

मृतक मोहन लाल वर्मा। फाइल फोटो

स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर लगने के बाद मोहनलाल टेंपो के शीशे पर गिरे थे। जिसकी वजह टेंपों का शीशा भी टूट गया था। शीशे पर गिरने के बाद टेंपो चालक ने रफ्तार को और बढ़ा दिया। अचानक ब्रेक लगाने के बाद वह टेंपो के आगे जाकर गिरे, जिसके बाद टेंपो चालक उनको कुचलते हुए फरार हो गया। मोहनलाल सर्राफा कारीगर थे और घर पर ही ऑर्डर पर जेवरात बनाने का काम करते थे। उनके छह बेटे और दो बेटियां हैं, सभी बच्चों की शादी हो चुकी है।

संबंधित समाचार