अयोध्या: राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, दिए ये निर्देष
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज वाला राज्य उत्तर प्रदेश होगा। आने वाले समय में अयोध्या को और अधिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। कोरोना काल में हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने कहा, बहुत लोगों ने अपने परिजनों को खोया …
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज वाला राज्य उत्तर प्रदेश होगा। आने वाले समय में अयोध्या को और अधिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। कोरोना काल में हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने कहा, बहुत लोगों ने अपने परिजनों को खोया है मैं उनके लिए संवेदना व्यक्त करता हूं। अयोध्या वैश्विक मानचित्र पर एक नया स्थान बनाने जा रहा है। उसके लिए हमें हर क्षेत्र में तैयार होना होगा। उन्होंने कहा कि पहले हम राज्य के बाहर परीक्षण जांच के लिए सैंपल भेजते थे, लेकिन आज हमारे पास तीन लाख से अधिक सैंपल की जांच करने की क्षमता है। कोविड के तीसरे चरण के लिए अंतिम तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 बीच में 100 छात्रों के साथ इस मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हुआ था। 8 मेडिकल कॉलेज में छात्रों को प्रवेश देने के लिए शुरू किया गया था। मेडिकल कॉलेज को तैयार करने में एक समय सीमा दी गई थी। 2021 में कोरोना के कारण कोविड अस्पताल के रूप में इसका प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अपनी बेहतरीन सेवा यहां पर देने का प्रयास किया। साथ ही इस मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर लैब भी बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज में रोजाना 3000 से अधिक जांच करने की क्षमता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सत्र में यूपी सरकार ने 9 नए मेडिकल कॉलेज के अप्रूवल लेने के लिए आवेदन किया है। 1947 से 2016 तक 69 वर्षों में केवल 12 मेडिकल कॉलेज बने थे। पिछले 4 वर्ष के दौरान यूपी में 32 नए मेडिकल कॉलेज बना चुके हैं या बना रहे हैं।
