पीलीभीत: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर (पीलीभीत), अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुसेली निवासी कल्लू (30) किसी काम से रिछोला सबल गया था। लगभग रात्रि 9.30 बजे अपने गांव मुसेली वापस बाइक से जा रहा था। कुछ ही दूर पहुंचने पर सामने से तेजगति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह बाइक समेत …

बीसलपुर (पीलीभीत), अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुसेली निवासी कल्लू (30) किसी काम से रिछोला सबल गया था। लगभग रात्रि 9.30 बजे अपने गांव मुसेली वापस बाइक से जा रहा था। कुछ ही दूर पहुंचने पर सामने से तेजगति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

वह बाइक समेत दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद तमाम ग्रामीण व उसके परिजन पहुंच गए। उन्होंने हालत गंभीर होने पर उसे बरेली में एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया। किंतु डाक्टरों के परीक्षण करने पर पता चला की उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस अस्पताल पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव आते ही कल्लू के घर में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया।

संबंधित समाचार