बरेली: नगर निगम कर्मचारी ने विधवा के मकान पर किया कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के कर्मचारी पर एक विधवा के मकान पर कब्जा करने का आरोप लगा है। जिसके बाद पीड़ित ने पैनी नजर सामाजिक संस्था अध्यक्षा एडवोकेट सुनीता गंगवार ने मिलकर मदद की गुहार लगाई है। मोहल्ला बुखारपुर की निवासी संतोष कुमारी ने बताया कि उन्होंने नगर निगम में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के कर्मचारी पर एक विधवा के मकान पर कब्जा करने का आरोप लगा है। जिसके बाद पीड़ित ने पैनी नजर सामाजिक संस्था अध्यक्षा एडवोकेट सुनीता गंगवार ने मिलकर मदद की गुहार लगाई है। मोहल्ला बुखारपुर की निवासी संतोष कुमारी ने बताया कि उन्होंने नगर निगम में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को मकान किराए पर दे रखा है।

आरोप है कि आरोपी युवक ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया है। अब वह अपने बेटे के साथ अपने ही मकान को खाली करवाने के लिए दर-दर भटक रही है। महिला की शिकायत पर पैनी नजर डालने के लिए, सामाजिक संस्था की अध्यक्षा ने रविवार को मौके पर पहुंचकर वास्तविकता को जानने का प्रयास किया। उन्होंने नगर निगम कर्मचारी जो कि किराएदार है, उसकी पत्नी से बात करने की कोशिश की परंतु वह कमरे से बाहर निकलकर नहीं आई।

काफी देर इंतजार करने के बाद नगर निगम कर्मचारी की पत्नी कई लोगों को बुलाकर ले आई और संस्था अध्यक्ष से कहा किसी और के मकान में बैठ कर बात करेंगे, लेकिन मोहल्ले के लोग राजी नहीं हुए।

संबंधित समाचार