बरेली: दो माह पहले मां अब सड़क हादसे में हुई पिता की मौत
बरेली, अमृत विचार। अषाढ़ी पूजा के बाद बेटों के घर से बुजुर्ग पिता साइकिल से गांव जा रहे थे। बड़ा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद डायल 112 कर्मियों ने थाना पुलिस व परिजनों को सूचित कर …
बरेली, अमृत विचार। अषाढ़ी पूजा के बाद बेटों के घर से बुजुर्ग पिता साइकिल से गांव जा रहे थे। बड़ा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद डायल 112 कर्मियों ने थाना पुलिस व परिजनों को सूचित कर घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक के बेटे ब्रह्माशंकर ने बताया कि वह और उनका भाई महिपाल सिंह शहर में रहते हैं और यहीं मजदूरी करते हैं। माता-पिता गांव में रहते थे। सांस की बीमारी के चलते दो महीने पहले मां का देहांत हो गया था।
बिथरी चैनपुर थाने के नवदिया हरकिशन निवासी श्रीकृष्ण अषाढ़ी पूजा करने के लिए अपने बेटों के पास बारादरी क्षेत्र के हरुनगला गए थे। रविवार की शाम करीब 7 बजे वे साइकिल से गांव जा रहे थे। बड़ा बाईपास से निकल कर कचौली रोड पर तेज रफ्तार आ रहे एक अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि बुजुर्ग का सिर फट गया था। मौके पर मौजूद डायल 112 कर्मियों ने बिथरी पुलिस व परिजनों को सूचना दी और घालय को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
