हरभजन सिंह-गीता बसरा ने बताया अपने बेटे का नाम, शेयर की दोनों बच्चों की एक प्यारी तस्वीर
मुंबई। अभिनेत्री गीता बसरा ने सोमवार को अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर साझा करते हुए खुलासा किया उन्होंने और उनके पति क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इसका नाम जोवान वीर सिंह प्लाहा रखा है। View this post on Instagram A post shared by Geeta Basra (@geetabasra) अभिनेत्री और पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर सिंह ने 10 …
मुंबई। अभिनेत्री गीता बसरा ने सोमवार को अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर साझा करते हुए खुलासा किया उन्होंने और उनके पति क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इसका नाम जोवान वीर सिंह प्लाहा रखा है।
अभिनेत्री और पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर सिंह ने 10 जुलाई को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। बसरा (37) ने इंस्टाग्राम पर अपनी चार वर्षीय बेटी हिनाया हीर प्लाहा की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने भाई के माथे को चूमती दिख रही है।

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा, ”हीर के वीर, जोवान वीर सिंह प्लाहा से मिलिये।” सिंह और बसरा ने साल 2015 में शादी की थी।
