हरदोई: फिल्मी स्टाइल में युवक को गोली मारकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई जिले के शाहाबाद थानाक्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल में दुकान पर बैठे युवक को दिन-दहाड़े गोली मारने की घटना से नगर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बिना भय के गोली मारकर भाग रहे आरोपी को दौड़कर असलहे …

हरदोई। हरदोई जिले के शाहाबाद थानाक्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल में दुकान पर बैठे युवक को दिन-दहाड़े गोली मारने की घटना से नगर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बिना भय के गोली मारकर भाग रहे आरोपी को दौड़कर असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थित देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अनस (24) पुत्र शकील निवासी महमंद थाना शाहाबाद जिला हरदोई की बहन शौयबा की शादी आरोपी मुईन पुत्र शहजाद निवासी हर्रई थाना शाहाबाद के पुत्र मुदस्सिर उर्फ टीटू से हुई थी। शादी के बाद से दोनों परिवारों में विवाद हो गया था जिसको लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। इसी विवाद के चलते सोमबार को सुबह लगभग 10 बजे जब अनस शाहाबाद बस स्टैंड के निकट अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल अपनी दुकान पर बैठा मोबाइल चला रहा था।

उसी समय अनस की बहन के ससुर मुईन ने उसकी दुकान पर जाकर अचानक युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी भागने लगा। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर ने मय पुलिस बल के भाग रहे आरोपी को असलहा के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं दिनदहाड़े युवक को गोली मारने की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी कपिलदेव व एसपी अजय कुमार पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एसपी के अनुसार मृतक अनस जो 23 से 24 साल का है, उसी की अंडे की दुकान पर उसी की बहन के ससुर ने जिसका नाम मुईन सामने आया है उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी।

छानबीन में पता चला कि मृतक की बहन का ससुराल बालों से विवाद चल रहा था,जिस सम्बन्ध में शाहाबाद थाना में एक मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था जिसमें शाहाबाद पुलिस ने बेहतर कार्यवाही करते हुए चार्जशीट लगाई थी। जिसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है,इसी रंजिश में आरोपी ससुर ने गोली मार दी, हमारी शाहाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोली मारकर भाग रहे आरोपी को मय आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया,आवश्यक बिधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार