यूपी: भाजपा मुख्यालय पर हुई पदाधिकारियों बैठक, लिया गया यह बड़ा फैसला
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रकोष्ठों व विभागों के नवनियुक्त संयोजकों-सह संयोजकों की बैठक सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर, शिवकुमार पाठक व ओम प्रकाश श्रीवास्तव …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रकोष्ठों व विभागों के नवनियुक्त संयोजकों-सह संयोजकों की बैठक सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर, शिवकुमार पाठक व ओम प्रकाश श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के विभागों-प्रकोष्ठों के कार्यो पर चर्चा के साथ ही निचले स्तर तक विभागों प्रकोष्ठों की संगठनात्मक इकाईयों का गठन अगस्त माह में पूर्ण करने का निर्णय लिया गया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विभागों-प्रकोष्ठों के नवनियुक्त संयोजकों और सह संयोजकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन कों सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वग्राही बनाते हुए समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम करना है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने नवनियुक्त संयोजकों-सह संयोजकों का आहवान किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाये। उन्होंने कहा, मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। विपक्ष आज मुद्दा विहीन है इसीलिए वह झूठ और भ्रम के सहारे लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में हम सबकी यह जिम्मेदारी बन जाती है कि हम विपक्ष के झूठ को बेनकाब करें।
जनता से अपना सीधा संवाद रखे : सुनील बंसल
इसके पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने विभागों-प्रकोष्ठों की कार्ययोजना से पदाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और जिले स्तर पर विभाग-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को समायोजित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नए दायित्वों से जुड़े लोग जनता से अपना सीधा संवाद रखे और संगठन की नीतियों को जन-जन से जोड़कर इसे और अधिक व्यापक बनायें।
प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि भाजपा की यह रीति-नीति रही है कि पद उसके लिए शोभा नही बल्कि जन सरोकारों से जुड़कर सेवा के भाव को गांव, मोहल्ले तक ले जाना है। जिन लोगों को नए दायित्व मिले है, वह ईमानदारीपूर्वक 2022 के लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाये। बैठक का शुरूआत दीप प्रज्जवलन और वंदेमातरम् गीत से हुआ। कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों का नमन किया गया।
