Jammu Kashmir: सुरक्षा बलों के हाथ लगी सफलता, एक अज्ञात आतंकी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकी को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अहरबल क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। …

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकी को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अहरबल क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलाई।

उन्होंने कहा कि जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकी और उसके संगठन की पहचान की जा रही है और अभियान जारी है।

संबंधित समाचार