रामपुर : बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार को पूजा अर्चना के लिए शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था भाव के साथ भगवान शंकर की आराधना की। इस दौरान भक्तों ने गंगाजल, बेलपात्र और फूल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों में …

रामपुर,अमृत विचार। पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार को पूजा अर्चना के लिए शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था भाव के साथ भगवान शंकर की आराधना की। इस दौरान भक्तों ने गंगाजल, बेलपात्र और फूल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों में पुलिस तैनात रही।

सावन माह के पहले सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शहर के सभी शिव मंदिरों में स्थापित शिवालयों को भव्य ढंग से सजाया गया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालु की भीड़ रही। मंदिर में दो गज की दूरी और मास्क के नियम को लेकर व्यवस्था बनाने के लिए पहले से ही तैयारियां चल रही थीं।

श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया। मंदिर पहुंचे लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करवाया जाता रहा। सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में धूम रही। मंदिरों में भीड़ और लोगों का उत्साह लगातार बना हुआ था। मंदिरों में तड़के ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। इस दौरान भक्तों ने भगवान शंकर को बेलपत्र, गंगाजल, दूध और फल फूल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। मंदिरों के बाहर बेलपत्र बेचने वालों की दुकानें भी लगी रहीं।

प्राचीन भमरौआ मंदिर में लगा मेला
प्राचीन भमरौआ शिव मंदिर में भोलेनाथ भगवान का जलाभिषेक करने के लिए पहले सोमवार को मेले जैसा दृश्य रहा। श्रद्धालुओं को काफी देर तक जलाभिषेक करने के लिए इंतजार करना पड़ा। सबसे खास बात यह रही कि जलाभिषेक में देर जरूर लगी, लेकिन कोरोना गाइड लाइन का पूरा पालन किया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि पूरे माह कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। कांवड़ियों से आग्रह किया गया है कि वह भीड़ नहीं होने दें।

कोरोना गाइड लाइन का किया पालन
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए शासन ने इस बार फिर से कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। मंदिरों में जलभिषेक करने के लिए 50 से अधिक लोगों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। सावन के पहले सोमवार के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से सुबह से ही मंदिरों में शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कराने के लिए मंदिर परिसरों में पुलिस तैनात रही। ताकि मंदिरों में भीड़ एकत्र नहीं हो सके। सुबह से ही भमरौआ मंदिर, पंजाबनगर मंदिर, कृष्णाा मंदिर, हरिहर मंदिर,सिविल लाइंस स्थित मंदिर मनोकामना मंदिर में पुलिस समय-समय पर गश्त करती रही। वहीं दूसरी ओर भक्तों ने भगवान शिव का व्रत रखकर घरों में पूजा अर्चना की।

संबंधित समाचार