गोरखपुर: युवक की गला रेतकर हत्या की कोशिश, पीड़ित की नहीं हो सकी पहचान
गोरखपुर। कैंट इलाके के छावनी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई। बदमाश उसे मृत समझ कर भाग गए। इस बीच गनीमत रहा कि आरपीएफ जवानों की नजर घायल पर पड़ गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची …
गोरखपुर। कैंट इलाके के छावनी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई। बदमाश उसे मृत समझ कर भाग गए। इस बीच गनीमत रहा कि आरपीएफ जवानों की नजर घायल पर पड़ गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बीआरडी में उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार कैंट इलाके के छावनी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की सुबह एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ था। उसका गला धारदार हथियार से करीब 70 फीसदी से अधिक गला काटा गया है। इस बीच वहां से गुजर रह आरपीएफ जवानों की नजर घायल पर पड़ गई और उन्होंने पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल भेजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
उधर, सूचना पर सीओ कैंट पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की पड़ताल शुरू करा दी। इंस्पेक्टर कैंट सुधीर सिंह ने बताया कि सड़क पर पड़े घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर होने की वजह से फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। होश में आने के बाद उसके द्वारा दिए गए बयान और तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की पड़ताल की जा रही है।
