बरेली: चोरी के ट्रक में लोड हो रही थीं चावल की बोरियां
बरेली/भोजीपुरा, अमृत विचार। सोमवार की देर शाम भोजीपुरा क्षेत्र के धौराटांडा में चोरी का ट्रक पकड़ा गया। उसमें चावल की बोरियां लोड की जा रही थीं। करीब 50-50 किलो चावल की 20 से अधिक बोरियां लोड हो चुकी थीं। छानबीन में सबसे बड़ा झोल यह सामने आया कि ट्रक पर जो नंबर प्लेट लगी थी, …
बरेली/भोजीपुरा, अमृत विचार। सोमवार की देर शाम भोजीपुरा क्षेत्र के धौराटांडा में चोरी का ट्रक पकड़ा गया। उसमें चावल की बोरियां लोड की जा रही थीं। करीब 50-50 किलो चावल की 20 से अधिक बोरियां लोड हो चुकी थीं। छानबीन में सबसे बड़ा झोल यह सामने आया कि ट्रक पर जो नंबर प्लेट लगी थी, वह फर्जी थी। उस नंबर प्लेट के नीचे एक और नंबर प्लेट थी।
यह मालूम होने पर पुलिस का माथा ठनक गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया। काफी पूछताछ के बाद भी चालक ने यह नहीं बताया कि ट्रक किसका है और चावल मिल से कौन बोरियां लोड करा रहा था। पुलिस ने छानबीन आगे बढ़ाई तो ट्रक पर लगी दोनों नंबर प्लेटों के ट्रकों के मालिक भी अलग-अलग पाए गए।
पुलिस के ट्रक पकड़ने के दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों को लगा कि यहां राशन की कालाबाजारी पकड़ी गई, लेकिन मामला ट्रक चोरी का निकला। ट्रक ड्राइवर से चावल मंगाने वाले व ट्रक मालिक का पता पूछा तो वह घबरा गया। ट्रक पर नंबर प्लेट UP25-T-8298 लगी थी। जब नंबर प्लेट को खरोचकर देखा तो लिखी नंबर प्लेट से अंदर विपरीत नंबर की प्लेट लगी थी।
भोजीपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक चोरी का लग रहा है। चालक से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को ट्रक पर दोनों नंबर प्लेटों के मालिकों को बुलाया जाएगा, तब पूरा मामला पता चलेगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें…
बरेली: अधिकारियों में मची खलबली, पेड़ों को काटना बताया मजबूरी
,
