बरेली: 1277 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, तीन नकलची पकड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परास्नातक अंतिम वर्ष और स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा में सोमवार को 1277 छात्र अनुपस्थित रहे। इस दौरान तीन छात्रों को नकल के साथ पकड़ा गया। तीनों पालियों में कुल 44346 छात्र उपस्थित रहे। उड़न दस्तों ने भी अलग-अलग महाविद्यालयों में छापेमारी की। एक महाविद्यालय में …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परास्नातक अंतिम वर्ष और स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा में सोमवार को 1277 छात्र अनुपस्थित रहे। इस दौरान तीन छात्रों को नकल के साथ पकड़ा गया। तीनों पालियों में कुल 44346 छात्र उपस्थित रहे। उड़न दस्तों ने भी अलग-अलग महाविद्यालयों में छापेमारी की। एक महाविद्यालय में सीसीटीवी नहीं चल रहा था, जिसे चालू कराया गया।

प्रथम पाली में परास्नातक एमए उर्दू, हिंदी संस्कृत, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, इतिहास व अन्य विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा में 14576 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 403 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में बीए अंग्रेजी और बीकॉम के छात्रों की परीक्षा हुई, जिसमें 27434 छात्र उपस्थित और 845 अनुपस्थित रहे।

इसी तरह तृतीय पाली में बीए व बीएससी गणित और बीकॉम के छात्रों की परीक्षा हुई, जिसमें सिर्फ 2336 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके अलावा 29 छात्र अनुपस्थित रहे। तीनों पालियों में 18921 छात्र और 25425 छात्राएं शामिल हुए। इसके अलावा 686 छात्र और 591 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में एक छात्र और द्वितीय पाली में दो छात्राओं को नकल के साथ पकड़ा गया।

संबंधित समाचार