बरेली: Link डाउनलोड कराकर क्रेडिट कार्ड से निकाले रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चेक बुक जारी करने के नाम पर ठगों ने युवती को अपना शिकार बनाया। उन्होंने उसे गलत लिंक भेजकर उसके क्रेडिट कार्ड से रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। उनके आदेश पर पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज किया है। कोतवाली के नार्थ सिटी रेलवे कॉलोनी …

बरेली, अमृत विचार। चेक बुक जारी करने के नाम पर ठगों ने युवती को अपना शिकार बनाया। उन्होंने उसे गलत लिंक भेजकर उसके क्रेडिट कार्ड से रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। उनके आदेश पर पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज किया है।

कोतवाली के नार्थ सिटी रेलवे कॉलोनी निवासी आकृति सिन्हा ने बताया कि चेक बुक इश्यू करानी थी। इसके लिए उसने गूगल पर एक नंबर देखा, जिस पर उनकी बात हुई। बात करने के बाद उन्हें एक लिंक भेजा गया, जिसे आकृति ने फोन पर डाउनलोड कर लिया और अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल उसमें भर दी। इसके बाद साइबर ठग ने उससे उसका पासवर्ड भी पूछ लिया और अकाउंट से 9999 रुपये उड़ा दिए। आकृति ने अपने रुपए वापस मांगे तो ठग ने बताया कि कुछ देर बाद वापस खाते में आ जाएंगे और फोन काट दिया।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: मूलधन 2725.52 लाख, ब्याज बन गया 10725.66 लाख रुपए

 

संबंधित समाचार