संभल: पत्नी से कहासुनी के बाद फंदा लगाकर दी जान, कोहराम
संभल/सौंधन,अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र का एक गांव निवासी व्यक्ति रविवार शाम को शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति घर से अपने खेत पर पहुंचा और गमछे से आम के पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। व्यक्ति रात भर खेत में आम …
संभल/सौंधन,अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र का एक गांव निवासी व्यक्ति रविवार शाम को शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति घर से अपने खेत पर पहुंचा और गमछे से आम के पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। व्यक्ति रात भर खेत में आम के पेड़ पर लटका रहा।
जब सुबह तक वापस घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। व्यक्ति का बड़ा भाई खेत पर पहुंचकर देखा तो व्यक्ति मृत अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका देखा। उसी वक्त उसके बड़े भाई के होश उड़ गए। चीख पुकार की आवाज सुन पास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को फंदा से उतारा।
हयातनगर क्षेत्र के गांव भमौरी पट्टी निवासी हरिओम (35) पुत्र महाराम रविवार शाम के समय में शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। व्यक्ति रात को घर से एक दुपट्टा लेकर खेत पर पहुंचा और नशे में आम के पेड़ में दुपट्टा बांध कर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह के 8 बजे तक घर वापस नहीं लौटा तो उसका बड़ा भाई अशोक खेत पर पहुंचा। जहां आम के पेड़ पर हरिआम का शव लटका हुआ दिखाई दिया।
मृतक के शव को देखकर कर अशोक की चीख निकल गई। उसने परिजनों को घटन की जानकारी दी। मृतक के भाई की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मृतक के शव को आनन फानन में आम के पेड़ से नीचे उतारा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए ही बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
