प्रयागराज: घर के बाहर बैठे व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के करछना क्षेत्र में बदमाशों ने बालू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करछना क्षेत्र के बरदहा गांव में घर के बाहर बैठे बालू व्यवसायी राम राज सोनी को बदमाशों ने गोली मार दी। खून से लथपथ राम राज सोनी को अस्पताल भेजा गया …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के करछना क्षेत्र में बदमाशों ने बालू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करछना क्षेत्र के बरदहा गांव में घर के बाहर बैठे बालू व्यवसायी राम राज सोनी को बदमाशों ने गोली मार दी।

खून से लथपथ राम राज सोनी को अस्पताल भेजा गया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

संबंधित समाचार