देवरिया: सपा जिला इकाई की बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
देवरिया। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्षों एवं संगठन के विधानसभा प्रभारियों की यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक बैठक बांस देवरिया स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव ने कहा कि विधानसभा के संगठन प्रभारी अनिवार्य रूप से विधानसभा संगठन की बैठक में उपस्थित रहेंगे और प्रदेश कार्यालय तथा …
देवरिया। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्षों एवं संगठन के विधानसभा प्रभारियों की यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक बैठक बांस देवरिया स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव ने कहा कि विधानसभा के संगठन प्रभारी अनिवार्य रूप से विधानसभा संगठन की बैठक में उपस्थित रहेंगे और प्रदेश कार्यालय तथा जिला कार्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करायेगें । विधानसभा चुनाव के लिए बूथ कमेटियों को तैयार कर लिया जाना यथाशीघ्र आवश्यक है ।
मतदाता सूचियों का संशोधन हो रहा है । उसमें मतदाता बढ़ाने का भी कार्य कराना है । प्रदेश पार्टी द्वारा मांगी गई सूचनाएं भी समय से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार, अन्याय, उत्पीड़न की बदौलत आतंक कायम करके अपने राजनैतिक विरोधियों का दमन करना चाहती है । अखबार और मीडिया कर्मी भी इस सरकार की दमनकारी नीतियों से बच नहीं पा रहे हैं । पत्रकार , न्यायाधीश , राजनेताओं की जासूसी पेगासस ऐप के माध्यम से सरकार करा रही है। अब यह निर्विवाद रूप से सत्य हो चुका है ।
ऐसी सूचनाएं हैं कि भारत के लगभग 300 लोगों की निगरानी सरकार द्वारा कराई गई है । इसमें सरकार के मंत्रियों के निजी स्टाफ भी शामिल हैं । पेगासस ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि हम यह ऐप सरकार के अतिरिक्त और किसी को नहीं दे सकते। इजराइल और विभिन्न देश इसकी जांच करा रहे हैं । भारत सरकार इससे इंकार कर रही है । भारत सरकार को भी इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच करानी चाहिए , क्योंकि इससे सरकार की नीतियों एवं देश की सुरक्षा का मामला जुड़ा हुआ है।
कोई जरूरी नहीं कि इस ऐप के माध्यम से देश की महत्वपूर्ण सूचनाएं भारत विरोधियों के हाथ न लग गई हो । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ दिलीप यादव एवं संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया। बैठक में धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ,जिला उपाध्यक्ष हृदय नारायण जायसवाल, मो. इस्माइल अंसारी , उद्भव नारायण सिंह , अरविंद साहनी विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नाथ यादव , सूरज यादव , राम सेवक यादव, रामाधार यादव , जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता , संजय मल्ल , धर्मवीर गुप्ता ,अशोक यादव पूर्व चेयरमैन डीसीएफ, विरेन्द्र कुमार यादव, राजेन्द्र प्रसाद , प्रेमप्रकाश , छेदीलाल आदि सम्मिलित रहे।
