Gold Silver Price: सोना 123 रुपए और चांदी 206 रुपए हुआ सस्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों के कमजोर होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 123 रुपए की गिरावट के साथ 46,505 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। सोने का पिछला बंद भाव 46,628 रुपए प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 206 …

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों के कमजोर होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 123 रुपए की गिरावट के साथ 46,505 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

सोने का पिछला बंद भाव 46,628 रुपए प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 206 रुपये की गिरावट के साथ 65,710 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसका पिछला बंद भाव 65,916 रुपये था। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव चार पैसे की गिरावट के साथ 74.44 रुपये प्रति डॉलर रह गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,795 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 25.16 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, ”अमेरिकी एफओएमसी की बैठक से पहले व्यापारियों और निवेशकों के सतर्क होने से सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा जिसमें 1,800 डॉलर के नीचे कारोबार हुआ।”

संबंधित समाचार