कानपुर: मीडिया और किसानों के समर्थन में सपा का हल्लाबोल, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। समाजवादी पार्टी महानगर के तत्वाधान में देश में कायम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के कार्यालयों एवं किसान विरोधी तीनों काले कानून जबरन किसानों के ऊपर थोपने के विरोध में नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान के नेतृत्व में संविधान के निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल नाना राव पार्क में मेघदूत होटल …

कानपुर। समाजवादी पार्टी महानगर के तत्वाधान में देश में कायम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के कार्यालयों एवं किसान विरोधी तीनों काले कानून जबरन किसानों के ऊपर थोपने के विरोध में नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान के नेतृत्व में संविधान के निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल नाना राव पार्क में मेघदूत होटल के सामने विशाल धरना संपन्न हुआ। धरने को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया की आजादी को छीनकर खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

उन्होंने कहा, कोरोना कॉल में सरकार की नाकामी को जनता के सामने उजागर करने वाली प्रेस व मीडिया के दफ्तरों में और समाचार के चीफ के निवास पर सीबीआई द्वारा छापेमारी कराकर प्रेस की आवाज को दबाया जा रहा है जो कि लोकतंत्र में बिल्कुल सही नहीं है केंद्र की भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाकर मीडिया का उत्पीड़न कर जनता का ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है।

नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने आगे बताया कि दूसरी तरफ केंद्र की भाजपा सरकार देश के किसानों के ऊपर कृषि विरोधी काले कानून जबरन थोप कर किसानों की खेती हड़पने का षड्यंत्र कर रही है अंबानी अडानी के इशारे पर केंद्र की भाजपा सरकार कांट्रैक्ट खेती को बढ़ावा देकर किसानों की जमीन हड़पना चाहती है केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों की फसल का उचित समर्थन मूल्य को लागू नहीं कर रही है। धरने में अभिषेक गुप्ता मोनू, गोपाल अग्रवाल, आसिफ कादरी, नंदलाल जायसवाल, नूरी शौकत, अम्बर त्रिवेदी आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार