अमरोहा: मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर ही लगाया बेटे की हत्या का आरोप, कोहराम
अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण परिवार में मचा कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला कंचन बाजार मंडी समिति रोड …
अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण परिवार में मचा कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला कंचन बाजार मंडी समिति रोड निवासी नौशाद पुत्र शमशाद के एक वर्षीय पुत्र रिहान की मंगलवार शाम करीब चार बजे घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बच्चे की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बच्चे की मौत के समय नौशाद की पत्नी नाजरीन पड़ोस के घर पर गई हुई थी। जैसे ही वह घर वापस आई तो उसने अपने पति नौशाद को अपने बेटे रिहान के पास बैठा देखा। जब वह अपने बेटे रिहान के पास पहुंची तो उसने देखा कि रिहान मृतक पड़ा है। आनन-फानन में उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने रिहान को मृत घोषित कर दिया।
रिहान की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां ने उसके ही पिता द्वारा बेटे की हत्या करने की बात कही। जिस पर पुलिस ने तुरंत नौशाद को हिरासत में ले लिया तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के दादा शमशाद अहमद द्वारा अपने पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
