अयोध्या: भाकियू के नेता से लेखपालों ने की मारपीटा, केस दर्ज, कार्यवाही न होने पर दी ये चेतावनी
अयोध्या। अयोध्या जिले की तहसील बीकापुर के एसडीएम कार्यालय में भाकियू के नेता को लेखपालों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल मौर्य को एसडीएम के चेंबर में दर्जनों लेखपालों के द्वारा पिटाई किए जाने जेब में रखा 700 रूपये लूटने मोबाइल छीन कर क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाते …
अयोध्या। अयोध्या जिले की तहसील बीकापुर के एसडीएम कार्यालय में भाकियू के नेता को लेखपालों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल मौर्य को एसडीएम के चेंबर में दर्जनों लेखपालों के द्वारा पिटाई किए जाने जेब में रखा 700 रूपये लूटने मोबाइल छीन कर क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा के माध्यम से कोतवाली बीकापुर को तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की है।
भाकियू पदाधिकारियों के माध्यम से पीड़ित रामगोपाल मौर्य के द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अपने रिश्तेदार राज मौर्या का आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संबंधित लेखपाल गुलशन भारती से मंगलवार शाम 4 बजे के आसपास सभा कक्ष में मिलने गया था तभी हल्का लेखपाल के द्वारा प्रमाणपत्रों को बनाने के लिए इंकार कर दिया।
लेकिन जब पूछा क्यों नहीं बनाएंगे तो लेखपाल नाराज होते हुए अशब्दों का प्रयोग करने लगे ऐसे में स्थिति की नजाकत देते हुए किसी तरह उप जिलाधिकारी के चेंबर में पहुंच कर जैसे ही मैंने अपनी बात रखना चाहा वैसे ही संबंधित लेखपाल गुलशन भारती के साथ दर्जनों लेखपाल पीछे से पहुंचकर मारपीट करने लगे। इसके साथ ही पीड़ित ने जेब में रखे 700 रुपए लूटने व मोबाइल छीनकर जमीन पर पटककर क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को विधिक कार्रवाई के लिए तहरीर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि रामगोपाल मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर निवासी खेमा सराय के द्वारा दी गई तहरीर में आरोपित लेखपाल समेत दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा इस मौके पर जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा, संतोष कुमार वर्मा भागीरथी वर्मा समेत आधा दर्जन कार्यकर्ता थाने पर मौजूद रहे।
