अयोध्या: मेयर के निरीक्षण में गायब मिले 25 सफाईकर्मी, नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले महापौर और नगर आयुक्त को कार्यस्थल पर 25 सफ़ाईकर्मी नदारद मिले। जिन्हें भविष्य में कठोर कार्रवाई के लिए चेतावनी जारी की गई। मंगलवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और नगर आयुक्त विशाल सिंह आकस्मिक निरीक्षण में नया घाट, लक्ष्मण घाट और स्वर्गद्वार मोहल्ले में पहुंच गए। जहां पर गंदगी …

अयोध्या। सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले महापौर और नगर आयुक्त को कार्यस्थल पर 25 सफ़ाईकर्मी नदारद मिले। जिन्हें भविष्य में कठोर कार्रवाई के लिए चेतावनी जारी की गई। मंगलवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और नगर आयुक्त विशाल सिंह आकस्मिक निरीक्षण में नया घाट, लक्ष्मण घाट और स्वर्गद्वार मोहल्ले में पहुंच गए। जहां पर गंदगी अव्यवस्था मिली। ड्यूटी पर रहे 25 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सफाई नायक और सफाई निरीक्षक समेत सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराया। भविष्य में गलती करने में कठोर प्रशासनिक दंड की चेतावनी दी।अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी।

कहा कि कामचोरी, भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागेश्वर नाथ मंदिर के नजदीक हैंड पाइप की बदतर स्थिति देखकर स्वयं पानी पी कर चेक। पीने योग्य न होने के कारण तत्काल हैंड पाइप दोबारा बोरिंग कर स्वच्छ जल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने उपस्थित सफाईकर्मियों के बारे में जानकारी ली। 37 कर्मचारियों में 25 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सफाई नायकों के पास परिचय पत्र न होने के कारण सेवा समाप्ति की चेतावनी दी गई। जो अनुपस्थित मिले हैं उनका संबंधित अधिकारी से विवरण मांग कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्वर्ग द्वार वार्ड में सफाई व्यवस्था बदतर मिली।

सफाई निरीक्षक राकेश वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नया घाट, लक्ष्मण घाट और स्वर्गद्वार के विभिन्न स्थानों और गलियों में पैदल भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था को नजदीक से देखा। जगह जगह पर टूटी सड़क कूड़े के ढेर देखने को मिले। उनके बारे में संबंधित को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महापौर एवं नगर आयुक्त पूरे काफिले के साथ सहायक नगर आयुक्त के अयोध्या जोन कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्थाई 6 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन का वेतन का काटने का तत्काल नगर आयुक्त ने निर्देश दिया। आउटसोर्सिंग से संबंधित 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर उनका भी वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

दायित्व निर्वाहन में दोबारा लापरवाही दिखने पर कठोर प्रशासनिक दंड की चेतावनी दी। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का संपूर्ण विकास सुंदर और स्वच्छ आध्यात्मिक नगरी बनाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री धन की कमी नहीं होने देंगे। हम सब मिलकर अपने अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील बनें। स्वच्छता, निर्माण, नामांतरण टैक्स से संबंधित विकास और जन समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण के लिए रचनात्मक अभियान और तेज किए जाने की बात कही। इस दौरान पार्षद रमेश दास, पार्षद महेंद्र शुक्ला व नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी रामकिशोर यादव मौजूद रहे।

संबंधित समाचार