रंग ला रहा पर्यावरण प्रेमियों का विरोध, नहीं कटेंगे छोटे पेड़, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मिनी बाईपास स्थित रोडवेज बस स्टैंड की प्रस्तावित भूमि से हरे पेड़ों को काटने का विरोध अधिकारियों पर असर डालने लगा है। पर्यावरण प्रेमियों का विरोध रंग ला रहा है। डीएफओ से दो दिनी बात के बाद बुधवार को डा. प्रदीप कुमार तमाम पर्यावरण प्रेमियों के साथ जिलाधिकारी नितीश कुमार से मिले। …

बरेली, अमृत विचार। मिनी बाईपास स्थित रोडवेज बस स्टैंड की प्रस्तावित भूमि से हरे पेड़ों को काटने का विरोध अधिकारियों पर असर डालने लगा है। पर्यावरण प्रेमियों का विरोध रंग ला रहा है। डीएफओ से दो दिनी बात के बाद बुधवार को डा. प्रदीप कुमार तमाम पर्यावरण प्रेमियों के साथ जिलाधिकारी नितीश कुमार से मिले।

इस दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने डीएम के सामने कई बिंदु रखे। जिनके डीएम ने सकारात्मक उत्तर दिए। उन्होंने लोगो के सामने ही DFO को फोन किया और कहा कि कम आयु के छोटे पौधों को ट्रांसलेट करवाने का प्रयास करें। परिवहन निगम का अधिकारी निर्माण स्थल पर जाकर पूरी रिपोर्ट देंगे कि निर्माण स्थल के समीप कितने पेड़ो को छोड़ा जा सकता है। बस अड्डे की भूमि सीमा की बाउंड्री वाल के साथ पेड़ों का कटान नहीं होगा।

इसके साथ डीएम ने कहा कि अब कोई भी सरकारी प्रोजेक्ट का निर्माण होगा। उसमें पूर्व ही ट्रांसलोकेट करवाने की व्यवस्था के साथ बजट का प्रावधान की शर्त जोड़ी जाएगी। पूर्व सैनिक संगठन के सचिव शिशुपाल मौर्य ने कहा कि पेड़ लगाने के रिकार्ड प्रत्येक वर्ष बनते है ,परन्तु धरातल पर पेड़ गायब होते हैं।

संबंधित समाचार