बदायूं: निलंबित पिता को नहीं मिला वेतन, बेटे ने की आत्मदाह की कोशिश
बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं विकास भवन परिसर में निलंबत पिता को वेतन नहीं मिलने से आहत उसके पुत्र ने आज दोपहर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार इस्लाम नगर ब्लॉक की सिठौली साधन सहकारी समिति के सचिव राजेन्द्र पाल शर्मा को डेढ़ साल पहले बिना कारण बताए निलंबित कर दिया था। राजेन्द्र पाल …
बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं विकास भवन परिसर में निलंबत पिता को वेतन नहीं मिलने से आहत उसके पुत्र ने आज दोपहर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार इस्लाम नगर ब्लॉक की सिठौली साधन सहकारी समिति के सचिव राजेन्द्र पाल शर्मा को डेढ़ साल पहले बिना कारण बताए निलंबित कर दिया था। राजेन्द्र पाल शर्मा को डेढ़ साल से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया। मंगलवार दोपहर राजेन्द्र पाल शर्मा विकास भवन अपने पुत्र विपिन के साथ पहुंचे। इसी बीच विपिन ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस युवक को गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल ले गई, लेकिन गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक विपिन शर्मा ने बताया कि उसके पिता राजेन्द्र पाल शर्मा इस्लाम नगर ब्लॉक की सिठौली साधन सहकारी समिति पर सचिव है और विभाग ने बगैर किसी कारण डेढ़ साल पहले उन्हें निलंबित किया गया था। डेढ़ साल से पिता को वेतन नहीं मिला है जबकि समिति पर उसके पिता का दस लाख से अधिक बकाया है। वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। घायल युवक विपिन शर्मा का आरोप है कि वेतन निकालने और बकाया भुगतान कराने के लिए उसके पिता से अब तक लाखों रुपए की रिश्वत ली जा चुकी है। जिसमें सहकारिता विभाग के एडीसीओ एवं पीसीएस के मैनेजर शामिल हैं लेकिन डेढ़ वर्ष के बाद भी उसके पिता को कोई भुगतान नहीं किया गया है। जिसके चलते मजबूरी में उसने यह कदम उठाया है।
बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि विकास भवन परिसर में सचिव के पुत्र द्वारा आग लगाने का मामला उनके संज्ञान में आया है। सचिव अथवा उसके पुत्र ने अभी तक किसी भी तरह की कोई शिकायत अथवा प्रार्थना पत्र उनको नहीं दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है जो भी तथ्य निकल के सामने आएंगे उनके आधार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें…
