गरमपानी: यहां क्रशर बनने का विरोध कर रहे ग्रामीण बोले- खटाई में पड़ जाएगा छह सौ करोड़ का बैराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट ब्लॉक के शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग पर बढेरी क्षेत्र में स्टोन क्रेशर का विरोध बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले पर रोक लगाए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि स्टोन क्रेशर लगा तो न्यायालय की शरण ली जाएगी …

गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट ब्लॉक के शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग पर बढेरी क्षेत्र में स्टोन क्रेशर का विरोध बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले पर रोक लगाए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि स्टोन क्रेशर लगा तो न्यायालय की शरण ली जाएगी और अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा।

खैरनी तथा धारी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर स्टोन क्रेशर लगाए जाने की चर्चा चल रही है। बीते दिनों सर्वे को पहुंची टीम का ग्रामीणों ने विरोध भी किया था। ग्रामीणों ने अब एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा है। कहा है कि जिस क्षेत्रों में स्टोन क्रशर लगाए जाने की तैयारी की जा रही है वहां काश्तकारों की उपजाऊ भूमि है।

पास ही शिव मंदिर व दो विद्यालय और आवासीय मकान है। ऐसे में क्रशर लगाकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जाएगा। जबकि उक्त स्थान के पास छह सौ करोड़ से बैराज बनाने की तैयारी है। यदि स्टोन क्रशर को स्वीकृति दी गई तो बैराज का अस्तित्व भी संकट में पड़ जाएगा। ज्ञापन में ग्राम प्रधान दीप चंद आर्या, पान सिंह, चंदन सिंह, दीपचंद्र, लक्ष्मण सिंह, नीलम जंतवाल, दुर्गा देवी, गोधन सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे।

संबंधित समाचार