उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर हुआ Corona Free, फिर भी रहें सावधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पिछले एक सप्ताह से कोरोना का कोई मामला नहीं मिला। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने जिले के कोरोना शून्य होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसके बाबजूद कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मिश्र ने बताया कि तीसरी लहर की आशंका के चलते तैयारियां पूर्ण है और कोशिश …

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पिछले एक सप्ताह से कोरोना का कोई मामला नहीं मिला। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने जिले के कोरोना शून्य होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसके बाबजूद कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मिश्र ने बताया कि तीसरी लहर की आशंका के चलते तैयारियां पूर्ण है और कोशिश यह है कि पहले जैसी स्थिति न आए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है और इसका बचाव ही एक मात्र उपाय है।

उन्होंने लोगों से कोरोना के सिलसिले में जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि इसमें अभी किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता और कोरोना के नोडल अधिकारी डां अजय कुमार ने बताया कि मिर्जापुर में 15 माह पहले कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11033 रही, जिसमें 10,916 लोग स्वस्थ हो गए जबकि 117 लोगों को अपनी जान गवानी पडी।

उन्होंने बताया कि एल टू के आइसोलेशन वार्ड में वर्तमान समय में एक भी मरीज नहीं है। मंगलवार को एक मात्र मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। विन्ध्याचल के एल वन अस्पताल में भी अब कोरोना का कोई मरीज नहीं है। डॉ कुमार ने बताया कि मंगलवार को 2340 लोगों रिपोर्ट आई है। जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। यह क्रम एक सप्ताह से चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 7 लाख 66 हजार 406 नमूने लिए जा चुके है। जिसमें 7 लाख 62 हजार 956 की रिपोर्ट मिल चुकी है। दो हजार 340 की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में चार लाख 63 हजार 340 लोगों की एंटिजन किट से जांच कराई गई है। जिले में वर्तमान समय में कोई हाटस्पाट भी नहीं है।

इसे भी पढ़ें…

मिजोरम के ब्रूस से झड़प के बाद त्रिपुरा के 1500 ग्रामीणों ने किया असम में पलायन

संबंधित समाचार