अमेठी: निजी हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने पत्रकार से की अभद्रता, मोबाइल छीनकर….

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। दवा कराने गए पत्रकार के साथ अस्पताल कर्मियों ने मास्क को लेकर की अभद्रता और मारपीट पर हुए आमादा भुक्तभोगी ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। अमेठी के जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 16 में स्थित सूर्या हॉस्पिटल हमेशा किसी न किसी मामले को लेकर अखबारों के पन्नों पर …

अमेठी। दवा कराने गए पत्रकार के साथ अस्पताल कर्मियों ने मास्क को लेकर की अभद्रता और मारपीट पर हुए आमादा भुक्तभोगी ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। अमेठी के जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 16 में स्थित सूर्या हॉस्पिटल हमेशा किसी न किसी मामले को लेकर अखबारों के पन्नों पर अपनी सुर्खियां बटोरता हुआ दिखाई पड़ता है। वहीं भाई की दवा कराने गये पत्रकार के साथ अस्पताल स्टाफ द्वारा की गई अभद्रता का वीडियो बनाने पर मोबाईल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया तथा लोगों के बीच बचाव करने पर उसकी जान बची ।

जानकारी के अनुसार एक दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ असद हुसैन 26 जुलाई को देर रात अपने भाई को लेकर इलाज के लिए सूर्या हास्पिटल पहुंचे जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया वहीं दूसरे दिन सुबह पहुंचने पर गार्ड ने मास्क खरीदने के लिए कहा तो पत्रकार मास्क खरीदने के लिए अस्पताल परिसर में मास्क बेंच रहे कर्मचारी से उसकी कीमत पूछा तो जो अधिक बताया तो पत्रकार ने बाहर से खरीदने को कहा तत्पश्चात गार्ड ने अनाप सनाप बोलना शुरू कर दिया। बात बढ़ते देख पत्रकार ने अपना मोबाइल निकाल कर घटना की वीडियो बनाने लगा।

इस दौरान अपने साथ हो रही घटना का वीडियो बनाता देखकर अस्पताल स्टाफ आग बबूला हो गए और इकट्ठा होकर मारपीट पर उतारू हो गए और गाली गलौज करते हुए पत्रकार का मोबाईल छीनकर रख लिया। वहीं कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा बीच बचाव करने पर उसकी जान बची। जिसकी जानकारी होने पर स्थानीय पत्रकारों ने इसकी कड़ी निन्दा की। वहीं पीड़ित पत्रकार ने स्थानीय थाना कमरौली मे तहरीर देकर मामले से अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस मौके पर जगदीशपुर व कमरौली के सभी पत्रकार मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार